भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज़ ऋषभ पंत मौजूदा इंगलैंड के दौरे पर कोविड-19 पॉज़िटिव हो गये है। ऋषभ पंत अब भारतीय टीम के साथ डरहम की यात्रा नहीं करेंगे। भारत को अगले महीनें मेज़बान टीम इंगलैंड के खिलाफ मैच खेलना है।
 
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि“हां, एक खिलाड़ी ने कोरोना-पॉज़िटिव है लेकिन वह पिछले आठ दिनों से क्वारंटाईन में है। वह टीम के साथ किसी होटल में नहीं रह रहे थे, इसलिए कोई अन्य खिलाड़ी प्रभावित नहीं हुआ है।
 
 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने यह पुष्टि की है कि जिस भारतीय खिलाड़ी के कोरोना पॉज़िटिव की बात हो रही थी वह पंत ही है। ऋषभ पंत पिछले आठ दिनों से आइसोलेशन में है। 
 
 
 
 
 ऐसा माना जा रहा है कि पंत डेल्टा संस्करण से पीड़ित हैं। उन्हें पिछले महीने यूरो चैंपियनशिप मैच में भाग लेते देखा गया था और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।
 
 
स्रोत के अनुसार, वह इस समय एसिम्पटोमैटिक यानि खतरे से बाहर है और अभी किसी परिचित के यहां है। वे बहुत जल्द ही टीम में फिर से शामिल होंगे।
 
 
 बीसीसीआई के  सचिव जय शाह ने भारतीय टीम को एक ई-मेल भेजा है, जिसमें यूनाइटेड किंगडम में कोविड ​​​​-19 के बढ़ते मामलों के बारे में चेतावनी दी गई है।