भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का पूर्णकालिक मुख्य कोच क्यों नहीं बनना चाहिए, इसको लेकर अपनी राय प्रस्तुत की है।

नोएडा।भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का पूर्णकालिक मुख्य कोच नहीं बनना चाहिए क्योंकि युवा क्रिकेटरों को U19 और भारत के श्रेष्ठ स्तर पर उनके मार्गदर्शन की अधिक आवश्यकता है। द्रविड़ वर्तमान में शिखर धवन की अगुवाई वाली भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं। टीम को 13 जुलाई से कोलंबो में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और टी20 मैच खेलेगी।
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि द्रविड़ पर बीसीसीआई के अधिकारी कड़ी नजर रखेंगे और वह नेशनल टीम के कोच के रूप में अगले स्थान पर हो सकते हैं। मौजूदा कोच रवि शास्त्री का कॉन्ट्रैक्ट इस साल समाप्त हो रहा है। जाफर ने अपने यूट्यूब वीडियो में द्रविड़ को भारतीय टीम का पूर्णकालिक मुख्य कोच क्यों नहीं बनना चाहिए, इस बारे में अपनी राय प्रस्तुत की है।
जाफर ने अपने यूट्यूब वीडियो में यह भी कहा कि जिस तरह से द्रविड एनसीए में मुख्य कोच के रूप में काम कर रहे हैं और जिस तरह से वह अंडर -19 खिलाड़ियों, भारतीय खिलाड़ियों, फ्रिंज खिलाड़ियों और यहां तक कि एनसीए में जाने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं उसके लिए सारा श्रेय द्रविड को जाना चाहिए और उन्होंने यह भी कहा कि राहुल द्रविड़ से बेहतर रोल मॉडल या संरक्षक कोई नहीं हो सकता है।
उन्होंने आगे बोला कि द्रविड अब इस भारतीय टीम के कोच के रूप में श्रीलंका जा रहे हैं। इसलिए मुझे यकीन है कि इससे उन युवाओं को बहुत फायदा होगा और मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय टीम का कोच बनने के लिए खुद को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए।
मुझे लगता है यह लगता है कि एनसीए में अंडर -19 और भारत ए खिलाड़ियों के साथ उन्हे काम करने की ज़रूरत है। और मेरा यह मानना है कि भारतीय टीम में खेलने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूर्ण रुप से तैयार हैं, लेकिन राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन की आवश्यकता अंडर-19 और भारत ए में अधिक है। यह अगले स्तर तक पहुंचने में सभी खिलाड़ियों को मदद कर सकता है।
पू्र्व सलामी बल्लेबाज ने अपनी विडियो को समाप्त करते हुए कहा कि हमारी बेंच स्ट्रेंथ को और भी मजबूत बनाए रखने के लिए उन्हे लंबे समय तक एनसीए में रहने की जरूरत है। यह हमारे सामने एक बहुत ही रोमांचक श्रृंखला है। मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं।