7 जुलाई को मध्य मैक्सिकन शहर पुएब्ला में एक चर्च का उद्घाटन किया गया जिसे मैरेडोनियन चर्च नाम दिया गया है।इस चर्च को अर्जेंटीना के दिवगंत फुटबॉलर तथा फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डिगो माराडोना के सम्मान में बनाया गया है।
 
 
 
 
यह मेक्सिको का पहला माराडोनियन चर्च है जिसके प्रवेश द्वार पर दोनो तरफ फुटबॉलों के दो गुलदस्तें हैं। प्रवेश द्वार पर ही charro हैट पहने माराडोना की एक तस्वीर है जो लोगों का स्वागत चर्च में करती है।
 
 
 
 
मैराडोनियन धर्म दुनिया भर के कई देशों में फैल गया है और इसके आधे मिलियन से अधिक अनुयायी हैं।
 
 
मेक्सिको में 1986 का विश्व कप जीतने के बाद माराडोना ने फुटबॉल का गौरव प्राप्त किया था और वे फुटबॉल जगत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन गये थे।
 
 
चर्च खोलने वाले मार्सेलो बुचेट ने कहा कि यह एक ऐसी जगह है जहां "हम फुटबॉल के बारे में बात कर सकते हैं"।