मैच शुरू- बल्लेबाजी पर उतरा इंग्लैंड, इशांत कर रहे हैं बॉलिंग की शुरुआत
<p> भारत और इंग्लैंड की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में आमने-सामने </p>

पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर भारत की चिंताएं भी बढ़ा दी थीं। लेकिन इसके बाद दूसरे और तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने टर्निंग पिचों पर उसकी परीक्षा लेते हुए खुद को बेहतर पॉजिशन में ला दिया, जिसमें इंग्लैंड खुद को साबित नहीं कर पाया और अब वह वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की दौड़ से बाहर हो गया है। अब इंग्लैंड यह मैच जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करना जरूर चाहेगा। लेकिन अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया फिर वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ से बाहर हो जाएगी।
