रेलवे अगले महीने से 100 नई ट्रेनें चलाएगा
.jpg%26fallback%3Dpsu-v2&w=3840&q=75)
नई दिल्ली: अगले महीने से रेलवे 100 नई ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि अक्टूबर-नवंबर के त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों की मांग काफी बढ़ जाती है। रेलवे की योजना अगले महीने से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की है। रेलवे ने यह तैयारी की है क्योंकि अक्टूबर और नवंबर के बीच यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि होती है। यात्रियों की संख्या में इस वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, अगले दो महीनों में लगभग 100 नई ट्रेनों की योजना बनाई जा रही है। इन ट्रेनों के जरिये आम आदमी को त्योहारी सीजन के दौरान काफी मदद मिलेगी।
रेलवे ने जिन 100 नई ट्रेनों को चलाया है, उनमें से अधिकांश को गैर-वातानुकूलित रखा गया है, ताकि उनका किराया कम हो। बता दें कि वर्तमान में रेलवे द्वारा 40 क्लोन ट्रेनें चलाई जा रही हैं और अधिकांश ट्रेनें वातानुकूलित हैं। इस कारण इन ट्रेनों का किराया थोड़ा अधिक है। ऐसे में आम आदमी को यात्रा करना महंगा पड़ रहा है। गैर-वातानुकूलित ट्रेनें केवल आम आदमी को किराया से राहत देने के लिए चलाई जा रही हैं।
