Indian Railways: मई 2023 में माल ढुलाई से 14,642 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, पिछले वर्ष की तुलना में 4 % वृद्धि
रेलवे ने मई 2022 में माल ढुलाई से 14083.86 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि मई 2023 में यह लगभग चार प्रतिशत बढ़कर 14641.83 करोड़ रुपये हो गया।

नई दिल्ली: रेलवे ने मई 2023 में 134 मीट्रिक टन माल की ढुलाई की, पिछले वर्ष मई महीने में 131.50 मीट्रिक टन की माल ढुलाई हुई थी। पिछले वर्ष की तुलना में माल की ढुलाई में लगभग 2 प्रतिशत का सुधार हुआ है। मई 2022 में माल ढुलाई से 14083.86 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि मई 2023 में यह लगभग चार प्रतिशत बढ़कर 14641.83 करोड़ रुपये हो गया।
पिछले वर्ष अप्रैल-मई में 253.48 मीट्रिक टन माल की ढुलाई की गई। इस वर्ष अप्रैल-मई 2023 तक संचयी आधार पर 260.28 मीट्रिक टन माल ढुलाई हुई, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत का सुधार दर्शाती है। रेलवे ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष आय में 5 प्रतिशत का सुधार किया। 2022 में रेलवे ने 27066.42 करोड़ रुपये की आय अर्जित की, जो इस वर्ष बढ़कर 28512.46 करोड़ रुपये हो गई है।
