भारत का सबसे विशाल आध्यात्मिक मेला- कुंभ मेला; भारतीय रेलवे ने 837 करोड़ की योजना बनाई, 800 मेला विशेष ट्रेनें शुरू: 2025 में होगा आयोजन
प्रयागराज में आरंभ होने वाला कुंभ मेला वर्ष 2025 में आयोजित होगा। भारतीय रेलवे ने शुरू की 837 करोड़ रुपये की परियोजना, 800 मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

नई दिल्ली: भारत का सबसे विशाल आध्यात्मिक मेला- कुंभ मेला, एक बार पुनः प्रयागराज में आरंभ होने वाला है। हर छ:ह वर्ष में अर्धकुंभ और प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभमेले का आयोजन किया जाता है। इस बार कुंभ मेला वर्ष 2025 में आयोजित होगा।
प्रयागराज, संगम में हर बार की तरह इस बार भी एक माह तक यह आध्यात्मिक मेला संचालित रहेगा। कुंभ मेला दुनिया का सबसे विशाल व पवित्र कहे जाने वाला मेला है।
महाकुंभ मेले में भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिकता का महत्वपूर्ण प्रदर्शन होता है। इस मेले में दुनिया भर से लोंग एकत्र होते हैं और धार्मिक आयोजनों में भाग लेते हैं।
हिंदू धर्म की मान्यता है की संगम के इस महाकुंभ मेले में शामिल होने से उनके पापों का नाश हो जाता है और जीवन में समृद्धि आती है। यहां लोग आपस में मिलकर धार्मिक महत्वपूर्ण तत्वों को समझते हैं और आपसी सौहार्द का आनंद लेते हैं।
