IREDA CMD: Indian Renewable Energy Development Agency Limited (IREDA) के Director Finance Dr. Bijay Kumar Mohanty के पास Chairman and Managing Director (CMD) का अतिरिक्त प्रभार अगले 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

यह विस्तार 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी है। Ministry of New and Renewable Energy के आदेश के अनुसार यह अतिरिक्त प्रभार नियमित CMD की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक, इनमें से जो पहले हो, तब तक रहेगा।

 

Cabinet Appointments Committee की मंजूरी

IREDA ने बताया कि अतिरिक्त प्रभार बढ़ाने को Appointments Committee of the Cabinet (ACC) की मंजूरी मिली है। इससे पहले Dr. Bijay Kumar Mohanty को 1 जुलाई 2026 से CMD का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

कंपनी ने यह जानकारी SEBI LODR Regulations, 2015 के Regulation 30 के तहत स्टॉक एक्सचेंजों को दी है।