WCL मुख्यालय में 6 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
WCL मुख्यालय में सितंबर 2026 में रिटायर हुए 6 कर्मचारियों का सम्मान किया गया। CMD डॉ. हेमंत शरद पांडे समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना की।

WCL Retirement: Western Coalfields Limited (WCL) के मुख्यालय में सितंबर 2026 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों के लंबे योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।
समारोह के मुख्य अतिथि WCL के CMD डॉ. हेमंत शरद पांडे रहे। वहीं निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन) संदीप परांजपे, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) डॉ. अंजनी कुमार और मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया।
इन कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
सितंबर में WCL मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए 6 कर्मचारियों में शामिल हैं:
-
अशोक प्रसाद सिंह – महाप्रबंधक (खनन)
-
सुनील कृष्णा वर्मा – महाप्रबंधक (सिस्टम)
-
मोहन भाटिया – मुख्य प्रबंधक (वित्त)
-
प्रसन्ना प्रभाकर बरलिंगे – सीनियर ओवरमेन
-
संजय खाडे – फोरमैन
-
प्रभाकर टी. डंभारे – सीनियर डुप्लिकेटर ऑपरेटर/मैकेनिक
WCL परिवार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समर्पण, निष्ठा और सेवाओं के लिए आभार जताया और जीवन के नए अध्याय के लिए मंगलकामनाएं दीं।
