सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख शिपबिल्डिंग कंपनी Cochin Shipyard Ltd (CSL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Hooghly Cochin Shipyard Limited (Hooghly-CSL) ने दो Luxury River Cruise जहाजों के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी गई नियामकीय सूचना में बताया कि यह ऑर्डर घरेलू क्लाइंट Heritage River Journeys Private Limited द्वारा दिया गया है।

कंपनी के ऑर्डर वर्गीकरण के अनुसार, यह सौदा 'Notable' श्रेणी में शामिल है, जिसके तहत कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 100 करोड़ रुपये से 250 करोड़ रुपये के बीच होती है।

डिलीवरी शेड्यूल और कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें

फाइलिंग के अनुसार, यह Heritage River Journeys Private Limited की ओर से Hooghly-CSL को दिया गया एक रिपीट ऑर्डर है। इससे पहले संबंधित क्लाइंट ने जून 2025 में भी कंपनी को वेसल निर्माण का ऑर्डर दिया था।

  • पहले लग्जरी रिवर क्रूज वेसल की डिलीवरी जून 2029 तक पूरी होने की उम्मीद है।
  • दूसरे वेसल की डिलीवरी जून 2030 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ऑर्डर देने वाली इकाई में प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या ग्रुप कंपनियों का कोई हित नहीं है और यह सौदा संबंधित पक्ष लेनदेन (Related Party Transactions) के दायरे में नहीं आता है।

CSL का ऑर्डर वर्गीकरण ढांचा

Cochin Shipyard Limited द्वारा स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी के अनुसार, विभिन्न अनुबंधों को उनकी वैल्यू के आधार पर इस प्रकार वर्गीकृत किया जाता है:

वर्गीकरण ऑर्डर वैल्यू (रुपये करोड़ में)
Notable 100 से 250
Significant 250 से 500
Large 500 से 1000
Major 1000 से 2000
Mega 2000 से अधिक