कोंकण रेलवे टीम ने हासिल की मिशन 100 प्रतिशत विद्युतीकरण की सफलता ,पीएम ने दी बधाई
<p> <big>प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मिशन 100 प्रतिशत विद्युतीकरण’ की शानदार सफलता तथा सतत विकास के नये मानक स्थापित करने के लिये कोंकण रेलवे की टीम को बधाई दी है।</big></p>

NEW DELHI- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मिशन 100 प्रतिशत विद्युतीकरण’ की शानदार सफलता तथा सतत विकास के नये मानक स्थापित करने के लिये कोंकण रेलवे की टीम को बधाई दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा- पूरी कोंकण रेलवे टीम को ‘मिशन 100 प्रतिशत विद्युतीकरण’की शानदार सफलता तथा सतत विकास के नये मानक स्थापित करने के लिये बधाई।
कोंकण रेलवे के अनुसार, भारतीय रेलवे 'मिशन 100 प्रतिशत विद्युतीकरण - शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन' योजना के तहत अपने लोगों को पर्यावरण के अनुकूल, हरित और स्वच्छ परिवहन प्रदान करने के लिए अपने पूरे ब्रॉड गेज नेटवर्क का विद्युतीकरण करने के लिए एक मिशन मोड पर है।
नवंबर 2015 में पूरे 741 किलोमीटर मार्ग के विद्युतीकरण के लिए आधारशिला रखी गई थी। परियोजना की कुल लागत 1,287 करोड़ रुपये है। मार्च 2020 से शुरू होने वाले छह चरणों में पूरे कोंकण रेलवे मार्ग का सीआरएस निरीक्षण सफलतापूर्वक किया गया है।
