नई दिल्ली। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी 18 सितंबर 2020 को दोपहर 12 बजे वीडियो-सम्मेलन के माध्यम से राष्ट्र को ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु (मेगा ब्रिज) राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
 
इसके अलावा प्रधानमंत्री बिहार राज्य के लाभ के लिए यात्री सुविधाओं से संबंधित 12 रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें किऊल नदी पर एक नया रेलवे पुल, दो नई रेलवे लाइनें, 5 विद्युतीकरण परियोजनाएं, एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव शेड और बरह-बख्तियारपुर के बीच तीसरी लाइन परियोजना शामिल है। कोसी रेल महासेतु का समर्पण बिहार व उत्तर पूर्व को जोड़ने वाले पूरा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। 
 
1887 में, निर्मली और भपटियाही (सरायगढ़) के बीच एक मीटर गेज लिंक बनाया गया था। 1934 में भारी बाढ़ और गंभीर इंडो नेपाल भूकंप के दौरान, रेल लिंक बह गया और उसके बाद कोसी नदी की घुमावदार प्रकृति के कारण लंबी अवधि के लिए इस रेल लिंक को बहाल करने का कोई प्रयास नहीं किया गया।
 
2003-04 के दौरान भारत सरकार द्वारा कोसी मेगा ब्रिज लाइन परियोजना को मंजूरी दी गई थी। कोसी रेल महासेतु 1.9 KM लंबा है और इसकी निर्माण लागत रु 516 करोड़ है। यह पुल भारत-नेपाल सीमा के साथ सामरिक महत्व का है। यह परियोजना COVID-19 महामारी के दौरान पूरी की गयी थी जहां प्रवासी मजदूरों ने भी इसके पूरा होने में भाग लिया था।