प्रधानमंत्री ने राम स्वरूप शर्मा के निधन पर व्यक्त किया शोक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में मंडी से सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, `राम स्वरूप शर्मा एक समर्पित नेता थे, जो हमेशा लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध थे। उन्होंने समाज की भलाई के लिए अथक परिश्रम किया। उनके असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन से पीड़ा पहुंची है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।`
(Anjul Tyagi)
