प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री के साथ की बैठक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान 20 मई 2023 को जापान के प्रधानमंत्री महामहिम श्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान 20 मई 2023 को जापान के प्रधानमंत्री महामहिम श्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री किशिदा की इस साल मार्च में भारत यात्रा के बाद, 2023 में यह उनकी दूसरी बैठक थी।
राजनेताओं ने द्विपक्षीय विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर सहमति व्यक्त की। विचार-विमर्श में शिक्षा, कौशल विकास, पर्यटन, पर्यावरण के लिए जीवन शैली, हरित हाइड्रोजन, उच्च प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित किया गया। इसके साथ ही आतंकवाद का मुकाबला करने और संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर भी की गयी।
