प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात ने 2014 से अबतक कमाएं 30.80 करोड़ से अधिक रूपये-केंद्र।
<div> सोमवार को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया, "प्रसार भारती ने अब तक अपने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन नेटवर्क और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'मन की बात' कार्यक्रम के 78 एपिसोड प्रसारित किए हैं।"</div> <div> </div>

सोमवार को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया, "प्रसार भारती ने अब तक अपने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन नेटवर्क और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'मन की बात' कार्यक्रम के 78 एपिसोड प्रसारित किए हैं।"
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश भर में केबल और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर लगभग 91 निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों द्वारा भी प्रसारित किया जाता है।'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के विभिन्न चैनलों के माध्यम से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे किया जाता है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' ने 2014 में शुरू होने के बाद से राजस्व के रूप में 30.80 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, 2017-18 में अर्जित 10.64 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित की है।
सूचना एंव प्रसारण मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेडियो के माध्यम से देश भर की जनता तक पहुंचना है।"
उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री के रेडियो संबोधन के माध्यम से जुड़ने, सुझाव देने और सहभागी शासन का हिस्सा बनने का अवसर भी प्रदान करता है।
