प्रधानमंत्री लेंगे वन ओशन समिट के उच्च स्तरीय खंड में भाग
<p> <big><span [removed] 14.4px;">शिखर सम्मेलन के उच्च-स्तरीय खंड को जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण कोरिया, जापान, कनाडा सहित कई राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों द्वारा संबोधित किया जाएगा।</span></big></p>

NEW DELHI-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी को दोपहर करीब ढाई बजे एक वीडियो संदेश के माध्यम से वन ओशन समिट के उच्च स्तरीय खंड को संबोधित करेंगे।
शिखर सम्मेलन के उच्च-स्तरीय खंड को जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण कोरिया, जापान, कनाडा सहित कई राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों द्वारा संबोधित किया जाएगा।
फ्रांस द्वारा संयुक्त राष्ट्र और विश्व बैंक के सहयोग से फ्रांस के ब्रेस्ट में 9-11 फरवरी तक वन ओशन समिट का आयोजन किया जा रहा है। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्वस्थ और टिकाऊ समुद्री पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण और समर्थन की दिशा में ठोस कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना है।
