नई दिल्ली। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी 21 अक्टूबर, 2021 को सुबह 10:30 बजे एम्स नई दिल्ली के झज्जर परिसर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई) में इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद उनका संबोधन होगा। 
 
इंफोसिस फाउंडेशन द्वारा 806 बिस्तरों वाले विश्राम सदन का निर्माण कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के एक भाग के रूप में, कैंसर रोगियों के साथ आने वाले परिचारकों को वातानुकूलित आवास सुविधाएं प्रदान करने के लिए किया गया है, जिन्हें अक्सर लंबी अवधि के लिए अस्पतालों में रहना पड़ता है। 
 
इसका निर्माण फाउंडेशन द्वारा लगभग 93 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह एनसीआई के अस्पताल और ओपीडी ब्लॉक के करीब स्थित है।
 
इस अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मंडाविया, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर और इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुश्री सुधा मूर्ति भी मौजूद रहेंगी।