प्रधानमंत्री 30वें एनसीडब्ल्यू स्थापना दिवस कार्यक्रम को आज करेंगे संबोधित
<div> <big>प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी 31 जनवरी, 2022 को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 30वें राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। </big></div> <div> </div>

NEW DELHI-प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी 31 जनवरी, 2022 को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 30वें राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम का विषय 'शी द चेंज मेकर' है, जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना है।
राज्य महिला आयोग, राज्य सरकारों में महिला और बाल विकास विभाग, विश्वविद्यालय और कॉलेज के शिक्षण संकाय और छात्र, स्वैच्छिक संगठन, महिला उद्यमी और व्यावसायिक संघ इस आयोजन का हिस्सा होंगे। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री भी मौजूद रहेंगी।
