कल प्रधानमंत्री मोदी आरबीआई की दो अभिनव ग्राहक केंद्रित पहल की करेंगे शुरुआत
<p> <span [removed]="position: absolute; top: 12px; width: 1px; height: 1px; overflow: hidden; left: -1000px;"> <p> <span [removed] 14.4px;">इस योजना का मुख्य विषय 'एक राष्ट्र-एक लोकपाल' पर आधारित है जिसमें एक पोर्टल, एक ईमेल और ग्राहकों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए एक पता है।</span></p> </body>

नई दिल्ली। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर, 2021 को सुबह 11 बजे भारतीय रिजर्व बैंक की दो अभिनव ग्राहक केंद्रित पहलों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ करेंगे। ये पहल हैं आरबीआई खुदरा प्रत्यक्ष योजना और रिजर्व बैंक - एकीकृत लोकपाल योजना।
आरबीआई खुदरा प्रत्यक्ष योजना का उद्देश्य खुदरा निवेशकों के लिए सरकारी प्रतिभूति बाजार तक पहुंच बढ़ाना है। यह उन्हें भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी प्रतिभूतियों में सीधे निवेश के लिए एक नया अवसर प्रदान करता है।
निवेशक आसानी से आरबीआई के साथ अपना सरकारी प्रतिभूति खाता मुफ्त में ऑनलाइन खोल सकेंगे और उसका रख-रखाव कर सकेंगे।
रिज़र्व बैंक - एकीकृत लोकपाल योजना का उद्देश्य भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विनियमित संस्थाओं के विरुद्ध ग्राहकों की शिकायतों के समाधान के लिए शिकायत निवारण तंत्र में और सुधार करना है।
इस योजना का मुख्य विषय 'एक राष्ट्र-एक लोकपाल' पर आधारित है जिसमें एक पोर्टल, एक ईमेल और ग्राहकों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए एक पता है।
ग्राहकों के लिए अपनी शिकायत दर्ज करने, दस्तावेज़ जमा करने, स्थिति ट्रैक करने और प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए एक ही संदर्भ बिंदु होगा।
एक बहुभाषी टोल-फ्री नंबर शिकायत निवारण और शिकायत दर्ज करने में सहायता के बारे में सभी प्रासंगिक जानकारी प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री और आरबीआई गवर्नर भी शामिल होंगे।
