गुरुवार (5 अगस्त) को उत्तर प्रदेश की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  बातचीत करेंगे।
 
राज्य की योजना 5 अगस्त को PM-GKAY दिवस के रूप में मनाने की है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "यह सुनिश्चित करने के लिए पूरे राज्य में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया जाएगा कि कोई भी लाभार्थी योजना का लाभ लेने से न छूटे।"
 
 
 
पीएमओ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से मुफ्त राशन मिल रहा है और राज्य में लगभग 80,000 उचित मूल्य की दुकानें योजना के लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरित कर रही हैं।
 
 
 
 
PM-GKAY योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम अतिरिक्त खाद्यान्न दिया जाता है।
 
 
 
 
प्रधान मंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दोपहर 1 बजे शुरू होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस बातचीत के दौरान मौजूद रहेंगे।