नए ड्रोन नियमों से नवाचार, व्यापार के रास्ते खुलेंगे और आईटी क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्ट-अप, युवाओं को मिलेगी काफी मदद: प्रधानमंत्री मोदी।
<div> <big>नए ड्रोन नियमों से स्टार्टअप्स और इस क्षेत्र में काम करने वाले हमारे युवाओं को काफी मदद मिलेगी।</big></div> <div> </div>

नई दिल्ली: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (26 अगस्त) को नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा पारित नए ड्रोन नियम, 2021 की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्टार्टअप्स को मदद मिलेगी और नवाचार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नए ड्रोन नियम भारत में इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण की शुरुआत करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नए ड्रोन नियमों से स्टार्टअप्स और इस क्षेत्र में काम करने वाले हमारे युवाओं को काफी मदद मिलेगी।
ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधान मंत्री ने कहा;
"नए ड्रोन नियम भारत में इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण की शुरुआत करते हैं। नियम विश्वास और स्व-प्रमाणन के आधार पर आधारित हैं। अनुमोदन, अनुपालन आवश्यकताओं और प्रवेश बाधाओं को काफी कम कर दिया गया है।
नए ड्रोन नियम इस क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्ट-अप और हमारे युवाओं की काफी मदद करेंगे। यह नवाचार और व्यापार के लिए नई संभावनाएं खोलेगा। यह भारत को ड्रोन हब बनाने के लिए नवाचार, प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग में भारत की ताकत का लाभ उठाने में मदद करेगा।"
