रणनीतिक क्षेत्र में जापान भारत के सबसे भरोसेमंद मित्रों में से एक-प्रधानमंत्री।
<p> <span [removed]="" 14.4px;"="">15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और कन्वेंशन सेंटर 'रुद्राक्ष' का उद्घाटन किया, जो प्राचीन शहर काशी की सांस्कृतिक समृद्धि की एक झलक पेश करता है।</p>

15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और कन्वेंशन सेंटर 'रुद्राक्ष' का उद्घाटन किया, जो प्राचीन शहर काशी की सांस्कृतिक समृद्धि की एक झलक पेश करता है।
यह अत्याधुनिक केंद्र जापान की सहायता से निर्मित है तथा यह केंद्र वाराणसी को सम्मेलनों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाने में सहायक होगा।
इस केंद्र का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जापान रणनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में भारत के सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक है। जापान भारत के साथ स्वतंत्रता तथा रणनीतिक हितों जैसे मौलिक मूल्यों को साझा करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना भारत-जापान मित्रता का भी प्रतीक है जो समय की कसौटी पर खरी उतरी है।
अधिकारियों ने आगे कहा कि पूरी इमारत रात में एलईडी रोशनी से जगमगाएगी और पर्यावरण के अनुकूल इमारत होगी, जो एकीकृत आवास मूल्यांकन (गृह) के लिए ग्रीन रेटिंग के स्तर 3 के लिए उपयुक्त होगी।
दो मंजिला कन्वेंशन सेंटर सिगरा क्षेत्र में 2.87 हेक्टेयर भूमि पर बनाया गया है और इसमें 1,200 लोगों के बैठने की क्षमता है।
काशी के रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 108 रुद्राक्ष स्थापित किए गए हैं और इसकी छत को शिवलिंग के आकार का बनाया गया है।
