17 दिसंबर को होगा अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
<div> <big>प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर 2021 को सुबह 10:30 बजे वाराणसी में शहरी विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन का उद्घाटन और संबोधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।</big></div> <div> </div>

NEW DELHI-प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर 2021 को सुबह 10:30 बजे वाराणसी में शहरी विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन का उद्घाटन और संबोधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।
सम्मेलन में देश भर के विभिन्न राज्यों के मेयर भाग लेंगे। सम्मेलन का विषय "नया शहरी भारत" है।
शहरी क्षेत्रों में रहने की सुगमता सुनिश्चित करने के लिए प्रधान मंत्री का निरंतर प्रयास रहा है। सरकार ने जीर्ण-शीर्ण शहरी बुनियादी ढांचे और सुविधाओं की कमी के मुद्दों को हल करने के लिए कई योजनाएं और पहल शुरू की हैं।
इन प्रयासों का विशेष ध्यान उत्तर प्रदेश राज्य रहा है, जिसने विशेष रूप से पिछले पांच वर्षों में शहरी परिदृश्य में जबरदस्त प्रगति और परिवर्तन देखा है।
शहरी विकास के क्षेत्र में भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए 17 से 19 दिसंबर तक एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
