NEW DELHI-राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद 21 से 24 दिसंबर, 2021 तक केरल की यात्रा पर रहेंगे।
 
राष्ट्रपति 21 दिसंबर, 2021 को कासरगोड में केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे और इसे संबोधित करेंगे।
 
राष्ट्रपति 22 दिसंबर, 2021 को कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के परिचालन प्रदर्शन (ओपरेशनल डेमोंसट्रेशन) को देखेंगे।
 
राष्ट्रपति 23 दिसंबर, 2021 को तिरुवनंतपुरम में पी.एन. पनिकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
 
सूत्रों के अनुसार छात्रों के ग्रेजुएशन के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राज्य के स्थानीय स्वशासन और आबकारी मंत्री एमवी गोविंदन मौजूद रहेंगे।
 
अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति 24 दिसंबर की सुबह दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।