क्या आप अपना लेख प्रकाशित करना चाहते हैं? तो अभी रजिस्टर करें!

भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और भारतीय नौसेना आयुध सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

psu express
17 March 2025 at 12:00:00 am
भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और भारतीय नौसेना आयुध सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

भारतीय नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और भारतीय नौसेना आयुध सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज (17 मार्च, 2025) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहे हैं, देश समुद्री सहयोग बढ़ा रहे हैं और संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के वैश्विक मंच पर बड़ी भूमिका हासिल करने के साथ, नौसेना सामग्री प्रबंधन सेवा और नौसेना आयुध सेवा के अधिकारी उन्नत तकनीकों का लाभ उठाकर कुशल रसद प्रबंधन के माध्यम से भारतीय नौसेना का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रपति ने अधिकारियों को सलाह दी कि वे दुनिया भर में हो रहे नवीनतम तकनीकी विकास के बारे में अपने ज्ञान को लगातार अपडेट करते रहें। उन्होंने अधिकारियों से इन्वेंट्री प्रबंधन और सेवा वितरण प्रणाली को निर्बाध और प्रभावी बनाने के लिए अभिनव दृष्टिकोण अपनाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्र और भारतीय नौसेना की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय नौसेना को सर्वोत्तम सेवाएँ प्रदान करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।

Shares
facebook sharing buttonShare
twitter sharing buttonTweet
whatsapp sharing buttonShare
linkedin sharing buttonShare