BEL MoU: Bharat Electronics Limited (BEL) और Go Suraksha Infotech Private Limited ने संप्रभु और सुरक्षित डिजिटल पहचान समाधान के सह-विकास के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता 1 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में हुआ।

DigiSuraksha तकनीक पर सहयोग

Go Suraksha DigiSuraksha ब्रांड के तहत टेम्पर-प्रूफ Trusted ID समाधान पर काम करती है। कंपनी के अनुसार इसमें यूजर के फेस वेक्टर के साथ एक एन्क्रिप्टेड QR कोड तैयार किया जाता है।

BEL अपनी डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं के साथ BEL द्वारा निर्मित कंप्यूटिंग डिवाइस में DigiSuraksha एप्लीकेशन को पोर्ट करने में सहयोग करेगी।

इसके बाद दोनों कंपनियां सरकार और सरकारी क्षेत्र के ग्राहकों के लिए एकीकृत डिजिटल पहचान समाधान तलाशने और उसके विपणन की दिशा में काम करेंगी।

 

दोनों कंपनियों की क्षमताएं होंगी एक साथ

MoU का उद्देश्य BEL की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, मार्केटिंग पहुंच और परियोजना प्रबंधन को Go Suraksha की डिजिटल पहचान तकनीक और विशेषज्ञता के साथ जोड़ना है।

समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान BEL के निदेशक (विपणन) अनूप कुमार राय और Go Suraksha Infotech के निदेशक निखिल कोठारी ने किया।