श्री राजनाथ सिंह और वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने हेतु की बैठक, पढ़ें पूरी ख़बर
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा आज यानि 19 जून, 2023 को नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग के साथ बैठक की गई।

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा आज यानि 19 जून, 2023 को नई दिल्ली में वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग के साथ बैठक की गई। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने इस दिशा में जारी प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।
दोनों मंत्रियों ने सहयोग के वर्तमान क्षेत्रों विशेष रूप से उद्योग संबंधी सहयोग, समुद्री सुरक्षा और बहुराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने के साधनों की पहचान की। रक्षा मंत्री ने स्वदेश निर्मित इन-सर्विस मिसाइल कोरवेट आईएनएस कृपाण उपहार में देने की भी घोषणा की है। यह कृपाण वियतनाम पीपुल्स नेवी की क्षमताओं को बढ़ाने में माइलस्टोन साबित होगी।
