ताइवान में जापान के दखल को लेकर चीन ने कहा- हम लगातार परमाणु बमों का इस्तेमाल करेंगे।
<p> <span [removed] 14.4px;">चीन में एक राज्य मीडिया चैनल द्वारा प्रसारित वीडियो संदेश में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने जापान को गैर-परमाणु देशों के खिलाफ परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं करने की चीन की दीर्घकालिक नीति का एकमात्र अपवाद बताया गया है।</span></p>

चीन में एक राज्य मीडिया चैनल द्वारा प्रसारित वीडियो संदेश में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने जापान को गैर-परमाणु देशों के खिलाफ परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं करने की चीन की दीर्घकालिक नीति का एकमात्र अपवाद बताया गया है।
वीडियो में कथित तौर पर दावा किया गया है चीन पहले परमाणु बम का इस्तेमाल करेंगा और लगातार परमाणु बमों का इस्तेमाल तब तक करेगा जब तक जापान दूसरी बार बिना शर्त आत्मसमर्पण करने की घोषणा नहीं कर देता।
बाद में इसे 2 मिलियन व्यूज मिलने के बाद चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Xigua से हटा दिया गया था।
इस पर जापान टाइम्स ने कहा कि ताइवान की संप्रभुता के बारे में दो हफ्ते पहले जापानी अधिकारियों की टिप्पणियों के तुरंत बाद चीन की धमकी आई, जिसमें उप प्रधान मंत्री तारो एसो ने कहा था कि जापान को "ताइवान की रक्षा" करनी चाहिए ।
ताइपे ने संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत जैसे प्रमुख लोकतंत्रों के साथ रणनीतिक संबंधों को मजबूत करके चीनी आक्रामकता का लगातार मुकाबला किया है।
इस बीच, चीन ने चेतावनी दी है कि "ताइवान की स्वतंत्रता का मतलब युद्ध है"।
