गुरुवार को इज़राइल के प्रधान मंत्री ने घोषणा की कि देश 60 से अधिक आयु वाले  लोगों को कोरोनोवायरस बूस्टर की पेशकश करेगा। यह कोविड बूस्टर उन्हे लगाया जाएगा  जिन्हें पहले ही टीका लगाया जा चुका है। 
 
समाचार एजेंसी हारेत्ज़ ने बताया कि इज़राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वह 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोविड -19 वैक्सीन की तीसरी खुराक की पेशकश करेगा।
 
तीसरी खुराक उन लोगों को दी जाएगी जिन्हें कम से कम पांच महीने पहले दोनों खुराक का टीका लगाया गया हो।
 
नफ्ताली बेनेट ने एक राष्ट्रीय स्तर पर टेलीविजन संबोधन में कहा "मैं आज शाम को बूस्टर वैक्सीन प्राप्त करने के अभियान की शुरुआत की घोषणा कर रहा हूं, वास्तविकता साबित करती है कि टीके सुरक्षित हैं। 
 
 
वास्तविकता यह भी साबित करती है कि टीके गंभीर रुग्णता और मृत्यु से बचाते हैं। और फ्लू के टीके की तरह जिसे समय-समय पर नवीनीकृत करने की आवश्यकता होती है, इस मामले में भी ऐसा ही है।"
 
उन्होने यह भी कहा कि कोविड के खिलाफ लड़ाई एक वैश्विक प्रयास है।
 
श्री बेनेट ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के चार मुख्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं को निर्देश दिया है कि वे रविवार को उस आयु वर्ग के इजरायलियों को फाइजर वैक्सीन का बूस्टर शॉट देना शुरू करें, जिन्हें पांच महीने से अधिक समय पहले दूसरी खुराक मिली थी।
 
 
राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग, ६०, शुक्रवार को बूस्टर शॉट पाने वाले पहले व्यक्ति होंगे।
 
इज़राइल की 9.3 मिलियन आबादी में से लगभग 57 प्रतिशत को टीका लगाया गया है।
 
न तो अमेरिका और न ही यूरोपीय संघ ने कोरोनावायरस बूस्टर शॉट्स को मंजूरी दी है। यह अभी तक सिद्ध नहीं हुआ है कि तीसरी खुराक मदद करती है और यदि हां, तो किसे और कब इसकी आवश्यकता है।