बुधवार को भारतीय नौसेना ने  एक बयान में कहा कि भारत मित्र देशों के साथ सुरक्षा संबंधों का विस्तार करने के लिए इस महीने दक्षिण चीन सागर में एक नौसैनिक टास्क फोर्स भेज रहा है।
 
बीजिंग को  एक कड़े संदेश देने के लिए भारत दक्षिण चीन सागर में चार युद्धपोत तैनात करेगा, जो अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे मित्र देशों के साथ संबंधों का विस्तार तथा युद्ध खेल अभ्यास करेगा।
 
 
भारत दुनिया के इस हिस्से में चीन के विस्तारवादी मंसूबों की निंदा करने में विश्व समुदाय में सबसे आगे रहा है और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता की वकालत करता रहा है।
 
 
भारतीय युद्धपोत क्वाड देशों के साथ एक युद्ध खेल में भाग लेंगे, यह  एक अनौपचारिक समूह जिसे जो बाइडेन प्रशासन द्वारा इंडो-पैसिफिक में चीनी उपस्थिति का मुकाबला करने के लिए बढ़ावा दिया गया है।
 
 
भारतीय नौसेना ने अपने बयान में कहा, "ये समुद्री पहल आम समुद्री हितों और समुद्र में नौवहन की स्वतंत्रता के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर भारतीय नौसेना और मित्र देशों के बीच तालमेल और समन्वय को बढ़ाती है।"
 
 
भारत का यह कदम चीन का मुकाबला करने के लिए क्षेत्रीय प्रयासों में बड़ी भूमिका निभाने के भारत के इरादे का संकेत देता है।