भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता दुनिया में चौथी सबसे बड़ी है: श्री आर.के. सिंह

इसी अवधि के दौरान, स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता में 15 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है, और यह 41.09 GW है।
नई दिल्ली: श्री राज कुमार सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बिजली, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा, और राज्य मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता, भारत सरकार ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में, भारत की स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता ढाई गुना से अधिक बढ़ गया है और 141 गीगा वाट (बड़े हाइड्रो सहित) से अधिक है, जो देश की कुल क्षमता (16 जून 2021 तक) का लगभग 37 प्रतिशत है।
इसी अवधि के दौरान, स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता में 15 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है, और यह 41.09 GW है। भारत की अक्षय ऊर्जा क्षमता दुनिया में चौथी सबसे बड़ी है। वास्तव में, हमारी वार्षिक अक्षय ऊर्जा वृद्धि 2017 से कोयला आधारित ताप विद्युत से अधिक रही है।
श्री सिंह ने कहा कि ऊर्जा संक्रमण यात्रा जिसे हमने पहले ही पूरा कर लिया है और संक्रमण का पैमाना जिसे हम हासिल करने के लिए तैयार हैं, दोनों ही दुनिया के लिए अनुकरणीय हैं।
