मंगलवार को भारत ने अफगानिस्तान में चल रहे तालिबान के हमले के बीच अपने नागरिकों से बल्ख प्रांत के मजार-ए-शरीफ और उसके आसपास के स्थानों से जाने का आग्रह किया।
 
 
 
अफगानिस्तान के मजार शहर में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने  कहा भारतीय नागरिकों से कहा जो विशेष उड़ान से जाना चाहते हैं, वे अपना पूरा नाम और पासपोर्ट नंबर जैसे विवरण तुरंत वाणिज्य दूतावास को जमा करें।
 
 
तालिबान अलग-अलग दिशाओं से क्षेत्र के सबसे बड़े शहर मजार-ए-शरीफ पर आगे बढ़ने की कगार पर है।
 
 
 
ट्वीट में लिखा है कि विशेष उड़ान से जाने के इच्छुक भारतीय नागरिकों को तुरंत अपना पूरा नाम, पासपोर्ट नंबर, समाप्ति की तारीख व्हाट्सएप द्वारा निम्नलिखित नंबरों पर देनी चाहिए।"
 
 सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में लगभग 1,500 भारतीय अफगानिस्तान में रह रहे हैं।
 
पिछले महीने भारत ने कंधार में अपने वाणिज्य दूतावास से लगभग 50 राजनयिकों और सुरक्षा कर्मियों को हटा लिया था, जब शहर के चारों ओर अफगान बलों और तालिबान लड़ाकों के बीच तीव्र संघर्ष हुआ था।
 
 
पिछले हफ्ते विदेश मंत्रालय ने लोकसभा में कहा था कि भारत सतर्क है और संघर्षग्रस्त देश में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहा है।
 
जब से अमेरिका ने 1 मई को अपने सैनिकों को वापस लेना शुरू किया, तालिबान व्यापक हिंसा का सहारा लेकर पूरे अफगानिस्तान में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
 
 
विद्रोहियों के एक प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्होंने शहर पर चौतरफा हमला किया है। वे पहले से ही इसके पश्चिम में शेबर्गन और पूर्व में कुंदुज़ और तालोकान पर कब्जा कर चुके हैं।