एयर इंडिया की अमेरिका जाने वाली फ्लाइट मे यात्री की मौत, दिल्ली वापस लौटी
<p> <span [removed]="" 14.4px;"="">अमेरिका के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की एक फ्लाइट में सवार एक यात्री की मौत के कारण 3 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरने के बाद वापस फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटाया गया। </p>

NEW DELHI-अमेरिका के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की एक फ्लाइट में सवार एक यात्री की मौत के कारण 3 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरने के बाद वापस फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटाया गया। फ्लाइट नेवार्क की ओर जा रही थी।
हवाईअड्डे के डॉक्टरों की एक टीम विमान में पहुंची और यात्री की गहन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. यात्री एक अमेरिकी नागरिक था जो अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा था।
एएनआई को एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि "एयर इंडिया दिल्ली-नेवार्क (यूएस) की फ्लाइट तीन घंटे से अधिक की उड़ान के बाद दिल्ली लौटी, क्योंकि बोर्ड पर मेडिकल इमरजेंसी थी।"
उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरी और उड़ान समय शुल्क सीमा (FDTL) मानदंडों के अनुसार, उड़ान संचालन के लिए चालक दल के एक और बैच की व्यवस्था की जाएगी।
