रक्षा मंत्रालय ने दी 13,165 करोड़ रुपये के अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी, जाने पूर्ण विवरण।
<p> <span [removed]="" 14.4px;"="">रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हेलीकॉप्टर प्राप्त करने की लागत 3,850 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि रॉकेट गोला बारूद का एक बैच 4,962 करोड़ रुपये में खरीदा जाएगा।</p>

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित 29 सितंबर 2021 की अपनी बैठक में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और परिचालन जरूरतों के लिए पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए स्वीकृति की आवश्यकता (एओएन) को मंजूरी दी। स्वीकृत कुल राशि रु.13,165 करोड़ की खरीद में से, 11,486 करोड़ (87%) घरेलू स्रोतों से है।
प्रमुख स्वीकृतियों में हेलीकॉप्टर, निर्देशित युद्ध सामग्री और रॉकेट गोला बारूद शामिल हैं।
एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) स्क्वाड्रन के लिए भारतीय सेना की आवश्यकता को देखते हुए, इसकी परिचालन तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए अपनी अभिन्न लिफ्ट क्षमता में सुधार करने के लिए, डीएसी ने मेसर्स एचएएल से 25 एएलएच मार्क III हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए भारतीय खरीद के तहत मंजूरी दी।
आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' की ओर निरंतर जोर देने के लिए 3,850 करोड़ रुपये की लागत रखी गई । स्वदेशी डिजाइन और गोला-बारूद के विकास को बढ़ावा देते हुए, डीएसी ने घरेलू स्रोतों से लगभग 4,962 करोड़ रुपये की लागत पर खरीदें (भारतीय-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत टर्मिनल गाइडेड मुनिशन (टीजीएम) और एचईपीएफ/आरएचई रॉकेट गोला बारूद की खरीद के लिए मंजूरी दी। 4,353 करोड़ रुपये के अन्य प्रस्ताव डीएसी द्वारा एओएन भी प्रदान किया गया।
इसके अलावा, DAC ने उद्योग के लिए व्यापार करने में और आसानी सुनिश्चित करने के साथ-साथ खरीद दक्षता बढ़ाने और समयसीमा को कम करने के उपायों को सुनिश्चित करने के लिए बिजनेस प्रोसेस री-इंजीनियरिंग के एक भाग के रूप में DAP 2020 में कुछ संशोधनों को भी मंजूरी दी।
