NEW DELHI-दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, डीएमआरसी ने बुधवार को घोषणा की कि पूर्व नियोजित रखरखाव के कारण गुरुवार, 30 दिसंबर को ग्रीन पार्क और कुतुब मीनार के बीच येलो लाइन पर सुबह 6:30 बजे से कोई सेवा नहीं होगी।

डीएमआरसी ने आगे कहा कि हौज खास, मालवीय नगर और साकेत मेट्रो स्टेशन इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे।वैश्विक महामारी कोरोनावायरस की तीसरी लहर और नए वेरिएंट ओमाइक्रोन को लेकर दिल्ली में अलर्ट जारी है।

ऐसे में मेट्रो में यात्रियों की क्षमता को भी बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है। इन सबके बीच मेट्रो यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।