NEW DELHI-उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन कर दिया है। हाल ही में राज्य सरकार ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन' करने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा था।
 
राज्य सरकार ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। झांसी रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि नई दिल्ली में रेल मंत्रालय के आदेश के तुरंत बाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 
 
स्टेशन कोड तदनुसार बदला जाएगा।झांसी के सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि यह बुंदेलखंड के लोगों के लिए गर्व की बात है, यह क्षेत्र को आर्थिक लाभ प्रदान करेगा.  
 
उन्होंने कहा, 'यहां पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी।'हालांकि जब से योगी सरकार सत्ता में है तब से स्टेशनों तथा स्थानों के नाम परिवर्तन समय समय पर होते रहे है।