रक्षाबंधन के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जारी किया मेट्रो टाइम गाइडलाइन, जानिए विवरण यहाँ।
<p> <span [removed] 14.4px;">डीएमआरसी ने 22 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार के लिए मेट्रो की टाइम गाइडलाइन जारी की है।</span></p>

नई दिल्ली। शनिवार को डीएमआरसी ने 22 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार के लिए मेट्रो की टाइम गाइडलाइन जारी की है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा कि उसकी सेवाएं पिंक लाइन पर सुबह साढ़े छह बजे और मैजेंटा लाइन पर सुबह छह बजे शुरू होंगी।
डीएमआरसी ने ट्वीटर पर बयान जारी कर कहा“रक्षा बंधन के लिए यात्रा करने वालों की सुविधा के लिए, मेट्रो सेवाएं 22 अगस्त 2021 (रविवार) को गुलाबी लाइन पर सुबह 6:30 बजे और मैजेंटा लाइन पर सुबह 6:00 बजे शुरू होंगी।”
रक्षाबंधन उत्सव के दौरान अधिक यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाएं रेड लाइन एक्सटेंशन पर सुबह 5.30 बजे और ब्लू लाइन एक्सटेंशन पर सुबह 6 बजे शुरू होंगी।
