WBJEE 2021: ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए आज है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई
<p> पश्चिम बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2021 (WBJEE 2021) के लिए आज रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख है. जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर लें.</p>

नई दिल्ली: WBJEE 2021 Registration Last Date: पश्चिम बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2021 (WBJEE 2021) के लिए आज रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख है. जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर लें. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए पश्चिम बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाना होगा. अगर आपसे एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गलती होती है तो आप उसे 31 मार्च से 02 अप्रैल के बीच सही कर सकेंगे.
इस साल पश्चिम बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम बोर्ड का कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 11 जुलाई को होगा. कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के जरिए ही राज्य में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं. इसमें आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में स्वीकार किया जा रहा है. इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए बारहवीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं.
पश्चिम बंगाल ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2021 के लिए एडमिट कार्ड 6 जुलाई को जारी किया जाएगा. परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. इसमें परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित होगी. उम्मीदवारों को दिए गए बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) के उत्तर ओएमशीट में भरने होंगे. परीक्षा में दो पेपर होंगे, मैथमेटिक्स और फिजिक्स एन्ड केमिस्ट्री कंबाइंड होंगे.
WBJEE 2021 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद वेबसाइट पर WBJEE के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद Application Form के लिंक पर क्लिक करें.
- यहां New Registration के लिंक पर जाएं.
- अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें.
- आखिर में एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
- सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट ले लें.
