NEET 2021 Exam Pattern: फर्जी है वायरल हो रहा नीट परीक्षा का यह पैटर्न, जानें डिटेल
<p> PIB Fact Check ने ट्वीट कर लिखा, ''सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि DG NTA ने NEET 2021 परीक्षा का पैटर्न जारी कर दिया है. लेकिन ये एग्जाम पैटर्न फेक है और इसे एनटीए ने नहीं जारी किया है. अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करें.''</p>

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हाल ही में नीट 2021 परीक्षा की तारीख जारी की थी. एनटीए NEET 2021 परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त को कराएगी. एमबीबीएस और बीडीएस में एडमिशन के लिए नीट परीक्षा का आयोजन हर साल कराया जाता है. परीक्षा की तारीख आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसे नीट 2021 परीक्षा का पैटर्न कहा जा रहा है. लेकिन पीआईबी के मुताबिक यह फर्जी है और एनटीए ने एग्जाम पैटर्न जारी नहीं किया है. PIB Fact Check ने ट्वीट कर लिखा, ''सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि DG NTA ने NEET 2021 परीक्षा का पैटर्न जारी कर दिया है. लेकिन ये एग्जाम पैटर्न फेक है और इसे एनटीए ने नहीं जारी किया है. अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करें.''
जैसा कि NEET परीक्षा की तारीख आ चुकी है, अब जल्द ही नीट परीक्षा का पूरा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा. नोटिफिकेशन के जारी होते ही नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जो छात्र नीट परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं उन्हें NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
NTA ने बताया कि इस बार नीट की परीक्षाएं नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जाएंगी. इसी के चलते यह परीक्षाएं इस बार हिंदी समेत 11 विभिन्न भारतीय भाषाओं में आयोजित करने का फैसला लिया गया है. इस साल नीट अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, गुजराती, बंगाली, मराठी, ओडिया, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी. स्टूडेंट्स को एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अपनी भाषा का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा.
