UPSC Notification 2021: सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, ये है वैकेंसी डिटेल, ऐसे करें अप्लाई
<p> रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 मार्च शाम 6 बजे तक चलेगी. इस साल यूपीएससी ने सिविल सेवा में 712 और भारतीय वन सेवा में 110 वैकेंसी निकाली हैं.</p>

नई दिल्ली: UPSC Civil Services Notification 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन (UPSC Notification 2021) जारी कर दिया है. IAS, IPS, IRS, IFS बनने की चाह रखने वालों के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो लोग सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन (UPSC Registration) कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 मार्च शाम 6 बजे तक चलेगी. इस साल यूपीएससी ने सिविल सेवा में 712 और भारतीय वन सेवा में 110 वैकेंसी निकाली हैं. आइये जानते हैं योग्यता, उम्र सीमा और अन्य जरूरी जानकारी..
पदों की संख्या
सिविल सेवा- 712 पद
भारतीय वन सेवा- 110 पद
योग्यता
इस परीक्षा के लिए वो लोग आवेदन कर सकते हैं जिनके पास किसी भी विषय से बैचलर की डिग्री है. जो बैचरल के अंतिम ईयर में हैं और परीक्षा देने वाले हैं वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
उम्र सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल साल होनी चाहिए. वहीं, अधिकतम उम्र 32 साल से कम होनी चाहिए. उम्मीदवार का जन्म 02 अगस्त 1989 से पहले और 01 अगस्त 2000 के बाद न हुआ हो. अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी.
आवेदन फीस
आवेदन फीस 100 रुपये हैं, हालांकि एससी, एसटी, शारीरिक रूप से अशक्त और महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी. आवेदन फीस का भुगतान नेटबैंकिंग या मास्टर कार्ड/ डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है. साथ ही उम्मीदवार स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में कैश के जरिए फीस भर सकते हैं.
ऐसे होगा चयन
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों के चयन के लिए 3 चरणों में परीक्षा होगी. पहले चरण में प्रीलिम्स परीक्षा होगी, जिसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की मेन परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा. वहीं, जो उम्मीदवार मेन परीक्षा में पास होंगे उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. ध्यान रहे कि फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर बनती है. प्री सिर्फ क्वालीफाइंग-इन-नेचर है. मेन परीक्षा 1750 मार्क्स और इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है.
ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
