नई दिल्ली: UPSC Civil Services Main Result 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार मेन परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. पास होने वाले छात्रों की एक लिस्ट पीडीएफ के फॉर्म में वेबसाइट पर अपलोड की गई है, इस लिस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं.  सिविल सर्विस मेन परीक्षा (UPSC CSE Main Exam 2021) का आयोजन 08 जनवरी से 17 जनवरी 2021 के बीच हुआ था. यह परीक्षा अहमदाबाद, एजव्ल, इलाहाबाद, बैंगलोर, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, देहरादून, दिल्ली, दिसपुर, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कलकत्ता, लखनऊ, मुंबई, पटना, रायपुर, रांची, शिलाँग, शिमला, तिरूवनंतपुरम, विजयवाड़ा में कराई गई थी.
 
UPSC CSE Main Result 2020 इन स्टेप्स से करें चेक
 
स्टेप 1: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
स्टेप 4: इसमें अपना रोल नंबर सर्च करें.
 
(अगर आपका रोल नंबर इस लिस्ट में है तो आप पास हो गए हैं.)
 
पास होने वाले छात्रों का होगा इंटरव्यू
जो छात्र सिविल सेवा की मेन परीक्षा में पास हुए हैं उन्हें अब इंटरव्यू में भाग लेना होगा. सिविल सर्विस मेन परीक्षा करने वाले उम्मीदवारों की मार्कशीट (UPSC Mark Sheet) फाइनल रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी. 
 
इतने पदों पर होगी भर्तियां
साल 2020 में आए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा के जरिए सिविल सेवा के 796 और इंडियन फारेस्ट सर्विस (IFS) के 90 पद भरे जाएंगे. इसमें कुल 886 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस परीक्षा के माध्यम से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, इंडियन फॉरेन सर्विस, इंडियन पुलिस सर्विस, इंडियन पी & टी अकाउंट्स एंड फाइनेंस सर्विस, इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस, इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस, इंडियन रिवेन्यू सर्विस आईटी, इंडियन पोस्टल सर्विस ग्रुप ए, इंडियन सिविल अकाउंट सर्विस, इंडियन रेलवे ट्रेफिक सर्विस, पुडुचेरी सिविल सर्विस ग्रुप बी, पुडुचेरी पुलिस सर्विस ग्रुप बी, इंडियन ट्रेड सर्विस, इंडियन कॉरपोरेट लॉ सर्विस ग्रुप ए, इंडियन इंफॉर्मेशन सर्विस, इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस, असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर इन रेलवे प्रोटक्शन फोर्स और इंडियन ऑडनेंस फैक्ट्री सर्विस समेत अन्य विभागों में पोस्टिंग होगी.