UPSC CDS Result 2021:कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने  कंबाइंड डिफेंस सर्विस की लिखित परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे इस वेबसाइट पर जाकर ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. CDS लिखित परीक्षा का आयोजन 07 फरवरी 2021 को हुआ था. लिखित परीक्षा देश के कई अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की गई थी. लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मदीवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा. 
 
कंबाइंड डिफेंस सर्विस भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 28 अक्टूबर 2020 को जारी किया गया था. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 17 नवंबर 2020 तक का समय दिया गया था. इस वैकेंसी के तहत कुल 345 पदों पर भर्तियां होनी है.
 
UPSC CDS Result 2021 इन स्टेप्स से करें चेक
 
रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
 
स्टेप 1: स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए 'Written Result (with name): Combined Defence Services Examination (I)  के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी.
स्टेप 4: इस लिस्ट में अपना रोल नंबर और नाम चेक करें.
स्टेप 5: अगर आपका नाम और रोल नंबर इसमें दिया गया तो आप पास हो गए हैं.
 
इतने पदों पर होंगी भर्तियां
इस वैकेंसी के तहत कुल 345 पदों पर भर्तियां होनी है. इसमें इंडियन मिलिट्री अकेडमी (IMA) के 100 पद, इंडियन नेवी में 26 पद, एयर फोर्स में 32 और ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकेडमी (OTA) में 187 पद भरे जाएंगे. इसमें 17 पद महिला ओटीए के लिए तय की गई हैं.