उत्तर प्रदेश: COVID-19 मामलों में वृद्धि के बीच, उत्तर प्रदेश में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 24 मार्च से 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं. अन्य सभी शैक्षणिक संस्थान जहां परीक्षाएँ नहीं चल रही हैं, उत्तर प्रदेश के अनुसार 25 मार्च से 31 मार्च तक बंद रहेंगे. प्रदेश सरकार ने COVID​​-19 का मुकाबला करने के लिए अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया. कई राज्य सरकारों ने देश में COVID-19 के रोजाना मामलों में बढ़ोत्तरी के बाद स्कूल और कॉलेज बंद करने की घोषणा की है. वर्तमान में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कोरोनो वायरस के 3,036 सक्रिय मामले हैं. राज्य में वायरस के कारण 8,759 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 5,95,743 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. 
 
पंजाब में भी स्कूल बंद
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए शैक्षिक संस्थानों को 31 मार्च तक बंद करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही सिनेमा हॉल की कैपेसिटी को 50% तक किया गया है. 11 सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में नाइट कर्फ्यू के साथ ही सोशल गैदरिंग पर पूरी तरह से बैन लागू किया गया है.
 
महाराष्ट्र के कई शहरों में स्कूल बंद
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. राज्य सरकार ने प्रदेश में कई तरह के प्रतिबंध भी लगाने शुरू कर दिए गए हैं. पुणे में कोरोना की वजह से स्कूल-कॉलेजों को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है. इसके अलावा नासिक और पालघर में भी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है.