उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश सरकार ने 8वीं तक के छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट करने का फैसला किया है. राज्य सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में लगातार दूसरे साल भी कक्षा 8वीं तक के स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा के अलगी कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा. यह फैसला महामारी के कारण लिया गया है. राज्य सरकार ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला किया है. छात्रों को प्रमोट करने के लिए मूल्यांकन पूरे शैक्षणिक सत्र में उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. 
 
पिछले साल भी 8वीं तक के छात्रों को प्रमोशन का तोहफा दिया गया था. पिछले साल कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों के 8वीं तक के छात्रों की परीक्षाएं नहीं ली गई थी.
 
लगभग पूरे शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई प्रभावित रही और फिर पिछले साल जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई थीं. लेकिन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र ऑनलाइन कक्षाएं लेने में सक्षम नहीं थे. 10 फरवरी से कक्षा 6वीं से 8वीं तक की और 1 मार्च से पहली से 5वीं तक की कक्षाएं शुरू हुई हैं.
 
शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने कहा, "हम कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए 100 दिवसीय प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम चला रहे हैं. इसके आधार पर ही छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा और उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा."