उत्तर प्रदेश: Sarkari Naukri 2021: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (UPMRC) में कई पदों पर वैकेंसी निकली हैं. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. UP Metro कुल 292 पदों पर भर्तियां करने वाला है.  इच्छुक उम्मीदवार lmrcl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2021 है. इन पदों पर चयन के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 17 अप्रैल 2021 को होगी, जिसका एडमिट कार्ड 10 अप्रैल को जारी होगा.
 
पद व वैकेंसी
असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशन)- 6 पद
स्टेशन कंट्रोलर कम ट्रेन ऑपरेटर- 186 पद
मेनटेनर-100 पद
 
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ बीटेक/बीई (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स व  कम्यूनिकेशन ) की डिग्री होनी चाहिए.
 
सैलरी
50,000-1,60,000/ रुपये
 
उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
 
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जागा. यह परीक्षा 17 अप्रैल 2021 को होगी, जिसका एडमिट कार्ड 10 अप्रैल को जारी होगा. जिसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम से भी अभ्यर्थी को गुजरना होगा. स्टेशन कंट्रोलर कम ट्रेन ऑपरेटर परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को साइको एप्टीट्यूड टेस्ट भी देना होगा.
 
आवेदन फीस
जनरल उम्मीदारों के लिए 590 रुपए और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 236 रुपए बतौर आवेदन फीस देने होंगे.
 
ऐसे करें अरें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upmetrorail.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.