UGC NET Application Correction: नेट के एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें करेक्शन
<p> नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एप्लीकेशन में करेक्शन के लिए विंडो ओपन कर दी है. आप एप्लीकेशन में सुधार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं</p>

नई दिल्ली: UGC NET Application Correction: अगर आपने मई में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन किया था और आवेदन करते समय आपसे एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गलती हुई थी तो आप अब उस गलती को सुधार कर सकते हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एप्लीकेशन में करेक्शन के लिए विंडो ओपन कर दी है. आप एप्लीकेशन में सुधार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं. एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार 16 मार्च तक किया जा सकेगा. बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई 2021 को होगा.
आपको बता दें कि इससे पहले यूजीसी नेट मई परीक्षा के लिए एप्लीकेशन की आखिरी तारीख को 2 मार्च से बढ़ाकर 9 मार्च किया गया था.
UGC NET 2021 Application Form में इन स्टेप्स से करें सुधार
स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: फिर वेबसाइट पर दिए गए Correction Application Form Dec के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें.
स्टेप 4: अब जो भी डिटेल सही करनी है उसे एडिट करें.
स्टेप 5: जो भी गलती है उसे सुधार कर एप्लीकेशन को सबमिट कर दें.
क्या है UGC NET Exam?
देश भर के यूनिवर्सिटी और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) का आयोजन किया जाता है. यह परीक्षा साल में दो बार, आमतौर जून और दिसंबर, में होता है. हर साल देश भर से लाखों छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं. यह परीक्षा विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाती है.
