नई दिल्ली: यूजीसी नेट मई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रजिस्ट्रेशन को आगे बढ़ाने का फैसला छात्रों द्वारा की गई मांग को ध्यान में रखकर लिया है. यूजीसी नेट परीक्षा के लिए अब 9 मार्च तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. वहीं, अब आवेदन फीस 10 मार्च तक भरी जा सकती है. इच्‍छुक और उम्मीदवार NTA UGC NET की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
 
UGC NET 2021 परीक्षा इस साल 02, 03, 04, 05, 06, 07, 10, 11, 12, 14, और 17 मई 2021 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा तीन घंटे की होगी और इसमें दो पेपर होंगे. पेपर 1 100 अंकों और पेपर 2 200 अंकों का होंगा.
 
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों कर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
 
UGC NET May 2021 Registration: इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन
 
स्टेप 1: स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Fill Application Form Dec 2020 Cycle (May 2021) के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब New Registration के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अब अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल, ईमेल और अन्य जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
स्टेप 5: अब लॉग इन कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
स्टेप 6: फोटो और साइन को अपलोड करें.
स्टेप 7: इसके बाद एप्लीकेशन फीस जमा करें.
स्टेप 8: सभी प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट ले लें.
 
आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी के कारण साल 2020 में जून की परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया था. बाद में एनटीए ने परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर से 18 सितंबर और 21 सितंबर से 25 सितंबर के बीच किया था. जून परीक्षा में देरी के कारण दिसंबर की परीक्षा में देरी हुई और यह परीक्षा अब मई में आयोजित की जा रही है.
 
UGC NET एग्जाम के बारे में
नेट परीक्षा यूनिवर्सिटी और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए एक एलिजिबिलिटी टेस्ट है. यह परीक्षा साल में दो बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है.