नई दिल्ली: सरकारी भर्ती की परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं. लगभग हर एग्जाम में करेंटस अफेयर्स के कुछ सवाल आते ही हैं, फिर चाहे वो रेलवे हो या पुलिस भर्ती का एग्जाम. करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे हर सप्ताह की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में पढ़ें. अगर आप रोजाना अखबार पढ़ते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. आज हम आपके लिए इस महीने के करेंट अफेयर्स लेकर आए हैं. ये 10 सवाल किसी भी सरकारी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, इसलिए इन पर एक नजर जरूर डालें.
 
Current Affairs Top 10 Questions
 
सवाल 1: भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस कुलिश और आईएनएस सुमेधा ने पहली बार किस देश के बंदरगाह का दौरा किया?
उत्तर: बांग्लादेश
 
सवाल 2: हाल ही में वनवासी समागम का आयोजन किस राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश में किया गया?
उत्तर: उत्तर प्रदेश
 
सवाल 3: स्वास्थ्य और शिक्षा उपकर की आय से सम्बंधित स्वास्थ्य आरक्षित निधि का नाम क्या है?
उत्तर: प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा निधि
 
सवाल 4: तीरथ सिंह रावत किस राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं?
उत्तर: उत्तराखंड
 
सवाल 5: ई-कॉमर्स नीति के मसौदे का अनावरण किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा किया गया है?
उत्तर: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
 
सवाल 6: विश्व वायु गुणवत्ता 2020 की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में सबसे प्रदूषित राजधानी कौन बन गयी है?
उत्तर: दिल्ली
 
सवाल 7: भारत ने हाल ही में मार्च 2021 में किस संगठन के पहले ऐतिहासिक वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भाग लिया?
उत्तर: QUAD
 
सवाल 8: BWF स्विस ओपन सुपर 300 में किस बैडमिंटन  स्टार ने स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर: कैरोलिना मारिन
 
सवाल 9: किस भारतीय राज्य / केंद्रशासित प्रदेश ने विशेष महिला मुहल्ला क्लीनिक शुरू करने की घोषणा की है?
उत्तर: नई दिल्ली
 
सवाल 10: कोविड-19 टीकों को मित्र देशों तक पहुँचाने की भारत की पहल का नाम क्या है?
उत्तर: वैक्सीन मैत्री