TISSNET 2021 Result: आज जारी होगा एंट्रेंस परीक्षा का रिजल्ट, यूं कर पाएंगे चेक
<p> टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (TATA Institute of Social Sciences) आज एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी कर देगा. स्टूडेंट्स का रिजल्ट ऑफिशिल वेबसाइट tiss.edu पर जारी किया जाएगा.</p>

नई दिल्ली: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (TATA Institute of Social Sciences) आज एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी कर देगा. स्टूडेंट्स का रिजल्ट ऑफिशिल वेबसाइट tiss.edu पर जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट इस वेबसाइट पर जाकर ही चेक कर सकेंगे. स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद उन्हें अपनी डिटेल्स सबमिट कर लॉग इन करना होगा. TISSNET 2021 परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी को देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. यह परीक्षा संस्थान के 17 स्कूलों और मुंबई, तुलजापुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, MGAHD नागालैंड और चेन्नई (बनयान) में स्थित दो केंद्रों द्वारा प्रस्तावित प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित की गई थी. इस एंट्रेंस परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल आए थे.
TISSNET 2021 Result: इन स्टेप्स से देखें रिजल्ट
स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
स्टेप 1: स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफिशिल वेबसाइट tiss.edu पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अपनी डिटेल्स सबमिट कर लॉग इन करें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: अब अपना रिजल्ट चेक कर लें.
रिजल्ट पर होगी ये जानकारी
उम्मीदवारों के रिजल्ट में उनका नाम और रोल नंबर, परीक्षाओं का नाम, सेक्शन में हासिल हुए अंक, कुल अंक और परीक्षाओं की योग्यता की स्थिति जैसे विवरण शामिल होंगे.
शॉर्टलिस्ट होने के बाद क्या?
TISSNET 2021 रिजल्ट उन सभी कार्यक्रमों के लिए मान्य होंगे जिनके लिए उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार एंट्रेंस के दूसरे स्टेज TISS कार्यक्रम एप्टीट्यूड टेस्ट और TISS ऑनलाइन पर्सनल इंटरव्यू में शामिल होंगे. चयनित छात्रों की फाइनल लिस्ट अप्रैल 2021 के अंत तक घोषित होने की उम्मीद है.
