गुजरात: गुजरात ने आठ नगर निगम क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के लिए 10 अप्रैल तक फिजिकल कक्षाएं निलंबित कर दी हैं. राज्य में बढ़ते COVID-19 मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. सरकार ने अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, जूनागढ़, भावनगर और गांधीनगर में स्कूलों को बंद कर दिया है. फरवरी में, गुजरात ने कक्षा 9 और 11 के लिए स्कूलों को सीमित स्टाफ सदस्यों और COVID-19 सावधानियों के साथ फिर से खोला गया था.
 
गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने कहा था कि स्कूल के कर्मचारियों और छात्रों को मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और तापमान को रिकॉर्ड करने के लिए थर्मल गन का उपयोग करना अनिवार्य है. इससे पहले जनवरी में, गुजरात ने कक्षा 10 और 12 के लिए अपने स्कूलों को फिर से खोल दिया था ताकि छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में मदद मिल सके.
 
वायरस के मामलों के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के हिस्से के रूप में, गुजरात ने अपने स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों को 15 मार्च से 30 मार्च, 2020 तक बंद कर दिया था, जिसे वर्ष 2021 तक बढ़ा दिया गया था. इस वर्ष यह चरण-वार शिक्षा संस्थानों को फिर से शुरू किया गया था. इसमें अंतिम वर्ष के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोल दिया गया था.
 
पंजाब में भी स्कूल बंद
पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेज को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है. इसके साथ की कॉलेज के एग्जाम को भी टाल दिया गया है. पंजाब सरकार के मुताबिक, प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए स्कूल और कॉलेज को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया. मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज को छोड़कर सभी शैक्षणिक संस्थान 31 मार्च तक बंद रहेंगे. सिनेमा हॉल में 50 फीसदी की क्षमता को अनुमति दी गई है.